Virat Kohli Restaurant Controversy: कर्ज में डूबने के बाद वन8 कम्यून पर लगा ताला, विराट कोहली ने रेस्टोरेंट से तोड़ा रिश्ता


Virat Kohli, One8 Commune: विराट कोहली की वजह से चर्चा में रहने वाला बेंगलुरु का वन8 कम्यून रेस्टोरेंट अब बंद हो चुका है. इस रेस्टोरेंट पर कोर्ट के आदेश के बाद ताला जड़ दिया गया है. बेंगलुरु के सिविल कोर्ट ने वन8 कम्यून रेस्टोरेंट पर ताला लगाने का आदेश दिया, जिसके पीछे की वजह इसके मालिकों पर 2 करोड़ रुपये का कर्ज था. बताया जा रहा है कि 2 करोड़ रुपये के बिल के साथ-साथ रेस्टोरेंट के दूसरे भुगतान की पेंडिंग हैं. इस रेस्टोरेंट का संचालन ट्रायो हिल्स हॉस्पिटैलिटी कर रही थी, जिसने करीब 6 महीने से किराया नहीं चुकाया था.
विराट कोहली ने तोड़ा नाता
वन8 कम्यून रेस्टोरेंट के साथ विराट कोहली ने अपने जुड़ाव को पूरी तरह से खत्म कर लिया है. वो पहले इस रेस्टोरेंट की पहचान थे. लेकिन, अब उन्होंने ना सिर्फ इसमें अपनी हिस्सेदारी खत्म की है बल्कि अपने ब्रांड One8 का नाम भी उसके साथ से हटा लिया है.











