Virat Kohli: विराट कोहली ने आईपीएल में पूरे किए 300 छक्के, IPL में पहली बार हुआ ऐसा

विराट कोहली जब मैदान में उतरते हैं तो कोई ना कोई रिकॉर्ड जरूर टूटता या बनता है. कुछ ऐसा ही उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में किया. विराट कोहली ने इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई की और इस दौरान उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. (फोटो-पीटीआई)
विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा 800 चौके लगाने वाले खिलाड़ी बन गए और साथ ही उनके आईपीएल में 300 छक्के भी पूरे हो गए. विराट कोहली ने राशिद खान की गेंद की शॉर्ट गेंद पर मिड विकेट एरिया में छक्का लगाया और इसके साथ ही उन्होंने छक्कों का तिहरा शतक पूरा कर लिया. (फोटो-पीटीआई)
बता दें विराट कोहली आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. इस खिलाड़ी ने 266 पारियों में 300 छक्के पूरे किए हैं. उनसे ज्यादा 310 छक्के रोहित शर्मा ने लगाए हैं. वहीं क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 357 छक्के लगाए हैं.(फोटो-पीटीआई)
विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. ये उनके आईपीएल करियर का 66वां और इस सीजन का तीसरा अर्धशतक है. (फोटो-पीटीआई)
विराट के साथ-साथ गुजरात टाइटंस के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल ने भी तूफानी पारी खेली. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जमाया.(फोटो-पीटीआई)
















