Vivo V60 जल्द भारत में मचाएगा धमाल, मिलेगा 100x ज़ूम कैमरा और 6500mAh बैटरी, जानिए डिटेल्स
Vivo V60 को लेकर सबसे बड़ी खासियत इसका स्लिम और प्रीमियम डिजाइन है, जिसे खास तौर पर फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Vivo V60/ Vivo एक बार फिर अपने नए स्मार्टफोन से मार्केट में हलचल मचाने को तैयार है। फरवरी में लॉन्च हुए Vivo V50 को मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद अब कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo V60 को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है।
इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट Vivo की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो चुकी है, जहां इसके डिजाइन और प्रमुख फीचर्स की झलक मिल चुकी है।
Vivo V60 को लेकर सबसे बड़ी खासियत इसका स्लिम और प्रीमियम डिजाइन है, जिसे खास तौर पर फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
इस फोन को Auspicious Gold, Mist Gray और Moonlit Blue जैसे आकर्षक कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा। फोन की लॉन्च डेट की घोषणा भले ही कंपनी ने नहीं की हो, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 19 अगस्त 2025 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत लगभग ₹40,000 के आसपास रखी जा सकती है।
Vivo V60 Camera Quality
Vivo V60 में फोटोग्राफी के लिए ZEISS ऑप्टिक्स के साथ मिलकर शानदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही, यूजर्स को 100x डिजिटल जूम जैसी पावरफुल सुविधा भी मिलेगी। सेल्फी लवर्स के लिए फ्रंट में 50MP कैमरा दिया जाएगा जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
परफॉर्मेंस के मामले में यह स्मार्टफोन Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा, जो स्मूथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग एक्सपीरियंस देगा। Vivo V60 में 6.67 इंच की OLED स्क्रीन मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी, जिससे यूजर इंटरफेस बेहद फ्लुइड महसूस होगा। फोन में 8GB RAM और UFS 2.2 स्टोरेज टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा।
बैटरी बैकअप इस फोन की सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकता है क्योंकि इसमें 6500mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक बिना चार्ज किए चलने में सक्षम होगी। इसके अलावा Vivo V60 में कई AI फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे, जो फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस को एक नए स्तर तक ले जाएंगे।
Vivo V60 उन यूज़र्स के लिए एक परफेक्ट अपग्रेड हो सकता है जो एक प्रीमियम कैमरा फोन की तलाश में हैं, जिसमें दमदार बैटरी, बेहतरीन डिजाइन और मजबूत परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन मिले। Vivo के इस अपकमिंग स्मार्टफोन पर टेक की दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं, और इसके लॉन्च के साथ ही बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।







