200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE बाजार में, जानें फीचर्स

Vivo V70 FE को भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है. अहम खासियतों की बात कें तो ये फोन OLED डिस्प्ले, हाई-रिज़ॉल्यूशन 200 मेगापिक्सल कैमरा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 7000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है. इस फोन को कंपनी की तरफ से 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे, आइए आपको बताते हैं कि ये फोन किस कीमत में उतारा गया है, फोन की बिक्री कब से शुरू होगी और ये फोन आप लोगों को कौन-कौन से फीचर्स के साथ मिलेगा.
Vivo V70 FE Price in India
इस हैंडसेट के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37999 रुपए, 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 40999 रुपए, 12 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 44999 रुपए है. ये फोन मानसून ब्लू और नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल फिनिश में उतारा गया है.
उपलब्धता की बात करें तो फोन की बिक्री 9 अप्रैल से कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट और अमेजन पर शुरू होगी. SBI कार्ड, अमेरिकन एक्सप्रेस, यस बैंक और बैंक ऑफ़ बड़ौदा जैसे कुछ बैंक कार्ड पर 10 फीसदी तक कैशबैक और इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. मुकाबले की बात करें तो ये फोन OnePlus 13R 5G, Xiaomi 14 CIVI और vivo V30 Pro 5G जैसे मॉडल्स को टक्कर देता है.
Vivo V70 FE Specifications
- डिस्प्ले: फोन में 6.83 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन वाली ओलेड डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस और एचडीआर10 प्लस सर्टिफिकेशन के साथ आता है.
- चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है.
- ओएस: एंड्रॉयड 16 पर आधारित ये फोन OriginOS 6 पर काम करता है.
- कैमरा: फोन के पिछले हिस्से में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. हैंडसेट में AI मैजिक वेदर, AI मैजिक लैंडस्केप और AI फोर-सीज़न पोर्ट्रेट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
- खास फीचर: इसमें डार्कनेस ग्लो टेक्नोलॉजी है, जिससे UV लाइट या धूप के संपर्क में आने के बाद कम रोशनी में बैक पैनल से हल्की चमक निकलती है. ये फोन अंडरवाटर फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है.
- बैटरी: 7000mAh की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि फोन 60 मिनट में 1 फीसदी से 100 फीसदी तक चार्ज हो जाता है.
- कनेक्टिविटी: फोन में 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.4, NFC, जीपीएस, ग्लोनास और USB टाइप-C पोर्ट शामिल है. बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है.











