अधम और सिंहमुखी जमीन कैसी होती है? जानें इसको घर बनवाने के लिए क्यों नहीं माना जाता शुभ?

घर हर इंसान का सपना होता है. हर कोई चाहता है कि उसका अपना घर हो. घर बनाने के लिए इंसान जीवन भर कड़ी मेहनत करता है. रहने के लिए एक घर जितना जरूरी होता है, उतना ही जरूरी ये भी होता है कि घर में रहने वाले सदस्य खुशहाल जीवन जिएं. वास्तु शास्त्र में घर को बनवाने से लेकर उसमें रहने के कई नियम बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र के जानकार कहते हैं कि घर बनवाते समय जमीन का बहुत ध्यान रखना चाहिए.

नया घर बनवाते समय ये पता करना बहुत ही आवश्यक है कि हम जिस जमीन पर घर का निर्माण करा रहे हैं वो भूमि कैसी है. जमीन की प्रकृति और आकार कैसा है? जिस जमीन पर हम घर बनवा रहे हैं, वहां भविष्य में वास्तु दोष तो उत्पन्न नहीं होगा. घर बनवाने के लिए अधम और सिंहमुखी जमीन को शुभ नहीं माना जाता है. आइए जानते हैं कि ये जमीन कैसी होती है और इसे शुभ नहीं मानने के कारण क्या हैं?

अधम जमीन पर कभी नहीं बनवाना चाहिए घर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अधम जमीन पर कभी घर नहीं बनवाना चाहिए. अधम भूमि उस जमीन को कहा जाता है, जहां गड्ढा भरने में मिट्टी कम पड़ जाए. जमीन अधम भूमि है या नहीं इसको जांचने के लिए जमीन के उत्तर दिशा वाले भाग में करीब एक से डेढ़ फिट गहरा गड्ढा खोदा जाता है. फिर निकाली हुई मिट्टी को उसी गड्ढे में दोबारा भरा जाता है. अगर गड्ढा भरने के बाद मिट्टी बच जाती है, तो वो जमीन बहुत शुभ होती है. वहीं गड्ढा भरने में मिट्टी कम पड़ जाए तो ऐसी भूमि अशुभ मानी जाती है.

वास्तु शास्त्र में जमीन का आकार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. वास्तु के विशेषज्ञों के अनुसाार, जो भूमि आगे से चौड़ी और पीछे संकरी होती है, उसको सिंहमुखी भूमि कहा जाता है. वास्तु के मान्यताओं के अनुसार, ऐसी भूमि को घर बनवाने के लिए बहुत ही अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसी जमीन पर घर बनाने से अस्थिरता और मानसिक अशांति बढ़ जाती है.

इन जगहों पर भी नहीं बनवाना चाहिए घर

वास्तु के अनुसार, श्मशान घाट, वीरान जगह या खंडहर हो चुकी किसी पुरानी इमारत के पास भी घर बनाना अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसी जगहों पर घर बनवाने से उसमें नकारात्मक उर्जा का संचार बढ़ने का खतरा रहता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो जमीन आगे से संकरी और पीछे से चौड़ी होती है, उसको गौमुखी जमीन कहा जाता है. ऐसी जमीन घर बनवाने के लिए बहुत शुभ मानी जाती है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com