अनिल अंबानी की इस कंपनी का गेमचेंजर प्लान! क्या शेयर बनेंगे मल्टीबैगर?

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर एक बार फिर सुर्खियों में है. मुश्किल दौर से उबरते हुए कंपनी ने अपने अगले बड़े कदम की तैयारी कर ली है. बुधवार को कंपनी के बोर्ड ने 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की मेगा योजना को हरी झंडी दे दी. यह फैसला बाजार बंद होने के बाद हुई बोर्ड मीटिंग में लिया गया, जिसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दे दी गई है. कंपनी इस फंड से अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की रणनीति बना रही है. क्या यह प्लान रिलायंस पावर के शेयरों को मल्टीबैगर बनने का रास्ता खोलेगा?
रिलायंस पावर ने अपने अगले ग्रोथ फेज के लिए कमर कस ली है. कंपनी ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) और अन्य तरीकों से 6,000 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है. इसके अलावा, बोर्ड ने 3,000 करोड़ रुपये तक के सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड, रिडीमेबल, नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने को भी मंजूरी दी है. ये डिबेंचर एक या एक से ज्यादा किस्तों में प्राइवेट प्लेसमेंट या अन्य तरीकों से जारी किए जाएंगे. कंपनी जल्द ही अपनी बिजनेस स्ट्रैटेजी शेयर कर सकती है, जिसमें इस फंड के इस्तेमाल की पूरी रूपरेखा सामने आएगी.











