श्रेयस अय्यर को क्यों बनना चाहिए टीम इंडिया का T20 कप्तान? इस एक बयान से मिल गया जवाब

श्रेयस अय्यर को क्यों बनना चाहिए टीम इंडिया का T20 कप्तान? इस एक बयान से मिल गया जवाब

Shreyas Iyer Captaincy: श्रेयस अय्यर की कप्तानी IPL में सबसे अव्वल है, इस बात को लेकर अब किसी को कोई संदेह नहीं है. अपनी कप्तानी की एक अलग ही परिभाषा गढ़ रहे सरपंच साहेब. IPL इतिहास में कप्तानी में उनका रिपोर्ट कार्ड अब रोहित और धोनी जैसे सफल कप्तानों से भी दुरुस्त नजर आता है. श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का अगला T20 कप्तान बनाने को लेकर जो खबरें चली हैं, उसके पीछे उनका IPL परफॉर्मेन्स ही तो है. मगर अब सामने आए एक बयान ने और भी अच्छे से बता दिया है कि श्रेयस अय्यर को क्यों टीम इंडिया का T20I कप्तान बनना चाहिए?

श्रेयस अय्यर महान कप्तान- कूपर कॉनोली

IPL में श्रेयस अय्यर की कप्तानी को लेकर एक धमाकेदार बयान आया है. ये बयान अय्यर की ही IPL फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के खिलाड़ी कूपर कॉनोली ने दिया है. इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने श्रेयस अय्यर को महान कप्तान बता दिया है. इसके पीछे कूपर ने अय्यर की कप्तानी की कुछ विशेषताएं भी बताईं, जिन्हें जानने के बाद लगता है कि वो ही टीम इंडिया के अगले कप्तान होने चाहिए.

बेहतरीन कप्तानी के उदाहरण हैं अय्यर

कूपर कॉनोली ने कहा कि श्रेयस अय्यर महान कप्तान हैं. जिस तरह से वो टीम को लीड करते हैं, उसे लेकर चलते हैं और टीम से कुछ भी कहते हैं वो कमाल का होता है. वो एक उदाहरण है. बतौर कप्तान अय्यर हमेशा लोगों का उत्साह बढ़ाते हैं और टीम को रिलैक्स फील कराते हैं. ऐसा एक बेहतर कप्तान ही कर सकता है.

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी कूपर कॉनोली के इस बयान से साफ है कि श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान सिर्फ आंकड़ों के ही धनी नहीं हैं बल्कि उनके अंदर वो सारी क्वालिटी भी हैं, जो टीम इंडिया को लीड करने में उनके काम आ सकती हैं.

IPL में श्रेयस अय्यर की कप्तानी का रिकॉर्ड

IPL में बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर के परफॉर्मेन्स को देखें तो उन्होंने अब तक 93 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 55 जीते और 35 हारे हैं. मतलब उनकी जीत का प्रतिशत 59.13 का है.

कहां सूर्यकुमार यादव, कहां श्रेयस अय्यर?

IPL 2026 में सिर्फ अपनी कप्तानी का जलवा ही नहीं बिखेर रहे बल्कि बल्ले से रन भी बना रहे हैं श्रेयस अय्यर. उन्होंने अब तक खेले 6 मैचों में 14 छक्के के साथ 208 रन बनाए हैं. वहीं टीम इंडिया के मौजूदा T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन अब तक 5 पारियों में 106 रन ही बनाए हैं. वहीं उनके बल्ले से सिर्फ 3 छक्के ही निकले हैं.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com