Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 18 साल की खिलाड़ी को भी मिली जगह

Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 18 साल की खिलाड़ी को भी मिली जगह

England Squad Women’s T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड ने टीम का ऐलान कर दिया है. 15 सदस्यीय इस टीम की कमान नैट शिवर ब्रंट के हाथों में है और इस टीम में पहली बार एक 18 साल की युवा खिलाड़ी को जगह मिली है. टिली कॉर्टीन कोलमैन, जिन्होंने अबतक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है. कोलमैन द हंड्रेड में साउदर्न ब्रेव के लिए खेलती हैं. उन्होंने 17 मैचों में 17 विकेट झटके हैं और उनका इकॉनमी रेट महज 6.8 रन प्रति ओवर है. पिछले सीजन इस खिलाड़ी ने 9 मैचों में 11 विकेट झटके थे और उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 5.7 रन प्रति ओवर था. इस शानदार प्रदर्शन के बाद ही उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम में मौका मिला है.

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम

नैट सिवर ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलीस कैप्सी, टिली कॉर्टीन कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, डैनी गिब्सन, एमी जोंस, फ्रेया कैंप, हेदर नाइट, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग और डैनी वायट.

12 जून से शुरू होगा महिला टी20 वर्ल्ड कप

महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगा. वहीं टीम इंडिया को महिला टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान से होगा. महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 30 जून को खेला जाएगा. दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को होगा. वहीं फाइनल लॉर्ड्स के मैदान पर 5 जुलाई को होगा.

3 बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हारी है इंग्लिश टीम

महिला टी20 वर्ल्ड कप के आंकड़ों की बात करें तो इंग्लैंड ने साल 2009 में हुआ पहला टूर्नामेंट जीता था लेकिन उसके बाद से इस टीम को चैंपियन बनने के लिए तरसना पड़ रहा है. इंग्लैंड की टीम तीन बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल हारी है. साल 2012, 2014 और 2018 में उसे ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में हराया है. ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 6 बार ये टूर्नामेंट जीता है. न्यूजीलैंड ने 2024 में साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था. भारत ने अबतक ये टूर्नामेंट नहीं जीता है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com