Women’s T20 World Cup: टीम इंडिया बनी चैंपियन, तो मिलेगा रिकॉर्ड इनाम, इतने करोड़ बढ़ी Prize Money


वर्ल्ड कप कोई भी हो, खिताब जीतना और चैंपियन बनना हमेशा ही खास होता है. फिर चाहे मेंस क्रिकेट हो, विमेंस क्रिकेट हो या अंडर-19 लेवल हो, वर्ल्ड कप जीतने का ख्वाब हर टीम का होता है. वर्ल्ड चैंपियन कहे जाने का एहसास तो खास है ही, इसके साथ मिलने वाला इनाम भी इसे आकर्षक बनाता है. खास तौर पर जब हर वर्ल्ड कप के साथ इनाम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो. ICC ने ऐसा ही कुछ किया है विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर, जहां उसने पिछली प्राइज मनी में करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये तक का जबरदस्त इजाफा किया है.
जून-जुलाई में इंग्लैंड और वेल्स में विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना है. इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीम हिस्सा लेंगी, जो वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा है. इसको देखते हुए प्राइज मनी में इजाफा होना पहले से तय था. मगर जय शाह की अध्यक्षता वाली ICC ने इस बार सीधे 10 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जिससे सिर्फ 2 नई टीमों को ही नहीं, बल्कि चैंपियन टीम को भी पहले से ज्यादा पैसा मिलेगा. साथ ही हर टीम की झोली में अच्छी-खासी रकम आएगी.
ICC ने सोमवार 13 अप्रैल को इस वर्ल्ड कप के लिए बढ़ी हुई प्राइज मनी का ऐलान किया. इसके मुताबिक, इस बार पूरे टूर्नामेंट के लिए कुल 87,64,615 डॉलर का प्राइज पूल तैयार किया गया है, जो पिछले वर्ल्ड कप के 79,58,077 डॉलर से करीब 8.06 लाख डॉलर ज्यादा है. यानि इस बार करीब 81.8 करोड़ रुपये का प्राइज पूल है, जो पिछली बार से 7.5 करोड़ रुपये ज्यादा है. अब सवाल ये है कि जीतने वाली टीम को कितना पैसा मिलेगा?
(खबर अपडेट हो रही है)










