Xiaomi Redmi Note 15 Pro- बैटरी का ‘बाहुबली’ आ गया! Xiaomi Redmi Note 15 Pro लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे से मचाएगा तहलका

Xiaomi Redmi Note 15 Pro/दिल्ली: स्मार्टफोन बाजार में अपने दमदार फोंस से हमेशा हलचल मचाने वाली कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने एक बार फिर धमाका कर दिया है।

कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित Redmi Note 15 Pro सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया है, जिसके फीचर्स सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस सीरीज की सबसे बड़ी और सबसे खास बात है इसमें दी गई 7000mAh की विशालकाय बैटरी, जो चार्जिंग की सारी चिंताएं खत्म करने का वादा करती है।

इस सीरीज के तहत Redmi Note 15 Pro+ और Redmi Note 15 Pro, दो शानदार मॉडल पेश किए गए हैं।

इन फोन्स का सबसे बड़ा आकर्षण इनकी 7000mAh की बैटरी है, जो आसानी से दो से तीन दिन तक चल सकती है।

Redmi Note 15 Pro+: यह मॉडल न सिर्फ बड़ी बैटरी के साथ आता है, बल्कि इसे चार्ज करने के लिए 90W की तूफानी फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। इतना ही नहीं, यह फोन रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, यानी आप इससे अपने दूसरे डिवाइस (जैसे ईयरबड्स) भी चार्ज कर सकते हैं। यह फोन एक चलता-फिरता पावर बैंक है!

Redmi Note 15 Pro: इस बेस मॉडल में भी 7000mAh की बैटरी है, जिसे चार्ज करने के लिए 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

चीन में क्या है कीमत? (भारतीय रुपये में)Xiaomi Redmi Note 15 Pro

Redmi Note 15 Pro+ की शुरुआती कीमत 1899 युआन (लगभग ₹23,000) से शुरू होती है। इसका टॉप मॉडल 16GB रैम के साथ करीब ₹28,000 में आता है।

Redmi Note 15 Pro की शुरुआती कीमत 1399 युआन (लगभग ₹17,000) रखी गई है।

Redmi Note 15 Pro+ के धांसू फीचर्स

यह सीरीज का हीरो मॉडल है, जिसमें फीचर्स की कोई कमी नहीं है:

शानदार डिस्प्ले: इसमें 6.83-इंच की बड़ी कर्व्ड डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहद स्मूथ होगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए शाओमी का ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास दिया गया है।Xiaomi Redmi Note 15 Pro

दमदार परफॉर्मेंस: फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर लगा है, जो हैवी टास्क और गेमिंग को आसानी से हैंडल कर सकता है। यह लेटेस्ट Android 15 पर आधारित Hyper OS 2 पर चलता है।

प्रो-लेवल कैमरा: इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस (ज़ूम के लिए) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 15 Pro में क्या है खास?Xiaomi Redmi Note 15 Pro

यह थोड़ा किफायती मॉडल है, जिसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर, 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा और 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी इसमें भी 7000mAh की ही है।

close