Yash Toxic English Version: यश की मेगा फिल्म को लेकर बड़ा सवाल, क्या है टॉक्सिक का इंग्लिश गेम प्लान? फैंस हुए कंफ्यूज!

Yash Toxic English Version: रॉकिंग स्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 19 मार्च 2026 को पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार है. कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट हुई इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी डब कर रिलीज किया जाएगा. लेकिन जहां टीजर, ट्रेलर और कैरेक्टर पोस्टर्स ने एक्साइटमेंट बढ़ा दी है, वहीं अंग्रेजी वर्जन को लेकर अब सस्पेंस गहराता जा रहा है.
Yash Toxic English Version: फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ एक मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा जिसमें रॉकिंग स्टार यश लीड रोल निभा रहे हैं. फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में एक साथ शूट किया गया है और इसे 19 मार्च 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार किया जा रहा है. पैन इंडिया ये फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम का डब वर्जन भी रिलीज होगा, लेकिन रिलीज शेड्यूल और प्रमोशन को लेकर फिलहाल काफी सुर्खियां बन रही हैं. साथ ही फिल्म के अंग्रेजी वर्जन पर भी सवाल उठ रहा है.
गीतू मोहनदास की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक‘ का लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का टीजर और ट्रेलर दोनों रिलीज हो चुका है. फिल्म के कई कैरेक्टर पोस्टर्स जारी किए गए, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है, लेकिन ‘टॉक्सिक’ के अंग्रेजी वर्जन का कोई अलग टीजर या रिलीज डेट नहीं की अनाउंसमेंट अभी तक नहीं हुई है. ये वही वर्जन है जिसे दर्शकों और फैंस ने लेकर काफी उम्मीदें बांधी थीं, क्योंकि पहले बताया गया था कि फिल्म को अंग्रेजी और कन्नड़ में शूट किया जा रहा है.
अंग्रेजी वर्जन पर है सवाल
अब कई लोगों को इस बात पर शक हो रहा है कि क्या अंग्रेजी वर्जन असल में रिलीज होगा या नहीं खासकर जब पोस्टरों और टीजर में इसे अलग से प्रमोट ही नहीं किया गया. सोशल मीडिया और फैन कमेंट्स में यही सवाल उठ रहा है कि अगर फिल्म का अंग्रेजी वर्जन है, तो उसके लिए क्यों कोई टीजर या पोस्टर रिलीज नहीं किया गया. कुछ का मानना है कि शायद ये बाद में रिलीज किया जा सकता है. हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है.
कई वजह से है चर्चा
यश की ‘टॉक्सिक’ केवल भाषा की वजह से ही चर्चा में नहीं है, बल्कि इसकी स्टार-कास्ट और बजट भी खूब चर्चा का विषय हैं. इसमें नयनतारा, कियारा आडवानी, हूमा कुरैशी, तारा सुतारिया और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. ग्लोबल रिलीज की तैयारी में ये एक बड़ा प्रोजेक्ट साबित होने वाली है, लेकिन फैंस को अभी भी अंग्रेजी वर्ज़न के बारे में एक्साइटेड और कंफ्यूज दोनों ही हैं. यश की फिल्म की टक्कर रणवीर सिंह की धुरंधर के साथ होने वाली है, जिनके क्लैश का इंतजार लोग कर रहे हैं.

close