टाइम मैगजीन की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल का नाम! दुनिया के 100 उभरते सितारों में शामिल हुए इकलौते क्रिकेटर

दिल्ली।भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने उन्हें साल 2025 की ‘TIME 100 Next’ लिस्ट में शामिल किया है, जिसमें दुनिया के 100 उभरते सितारों को जगह दी गई है। 23 साल के जायसवाल इस सूची में शामिल होने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं।

इस सम्मान से अभिभूत यशस्वी जायसवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “क्या शानदार समय है! मुझे साल 2025 की टाइम 100 नेक्स्ट की सूची में भविष्य को आकार देने वाले लीडर्स के साथ शामिल किया गया है।

इस पर मुझे गर्व है। यह मुझे याद दिलाता है कि मैं कितनी दूर आ गया हूं और कितना आगे जाना चाहता हूं।”

TIME 100 Next की ताजा सूची में जायसवाल के अलावा चार अन्य खिलाड़ियों को भी जगह मिली है:

लैमिन यामाल (स्पेनिश फुटबॉलर), पैगे ब्यूकर्स (अमेरिका की बास्केटबॉल खिलाड़ी), टेलर फ्रिट्ज (अमेरिका के टेनिस स्टार), जीनो थितिकुल (थाईलैंड के गोल्फर)

इस समय यशस्वी जायसवाल अहमदाबाद में हैं और 2 अक्टूबर से वेस्ट इंडीज के खिलाफ शुरू हो रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

उन्होंने बुधवार को टीम इंडिया के अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुबह 9 बजे से खेला जाएगा।

यह युवा बल्लेबाज क्रिकेट की दुनिया में अपनी प्रतिभा के दम पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और टाइम 100 नेक्स्ट लिस्ट में उनका शामिल होना इसी बात का प्रमाण है।

‘TIME 100 Next’ का इतिहास

‘TIME 100 Next’ की शुरुआत 2019 में हुई थी। तब भारत की फर्राटा धाविका दुती चंद इस सूची में शामिल होने वाली पहली भारतीय बनी थीं। क्रिकेटरों की बात करें तो इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स इस लिस्ट में शामिल होने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर थे, जिसके बाद 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम आया था।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com