नेपाल में फांसी को लेकर बदलेगा कानून? रेप दोषियों को सजा-ए-मौत की मांग तेज

नेपाल में पहली बार किसी अपराध के लिए सजा ए मौत देने पर विचार किया जा रहा है. सोमवार को नेपाली संसद में सत्ताधारी पार्टी के कई महिला सांसदों ने सरकार से कहा कि रेप के लिए सजा ए मौत का प्रावधान हो, तभी नेपाल में महिलाएं सुरक्षित रह पाएंगी. नेपाल में किसी भी अपराध में मौत की सजा का प्रावधान नहीं है.
ई-कांतिपुर के मुताबिक महिला सांसदों ने कहा कि अपराधी इसके कारण महिलाओं को नोच रहे हैं. महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. इस पर तुरंत विचार की जरूरत है. कई विपक्षी सांसदों ने भी रेप मामले में सजा ए मौत के प्रावधान का समर्थन किया.











