हजारों करोड़ की खुशी फीकी, जब इस डिलीवरी बॉय ने मां-दादी को दिया सपनों का सरप्राइज! देखें ये वायरल वीडियो

कमाई का असली मकसद सिर्फ घर चलाना या बिल भरना नहीं, बल्कि अपने परिवार के चेहरों पर मुस्कान लाना भी होता है. पश्चिम बंगाल के एक स्विगी डिलीवरी बॉय (Swiggy Delivery Boy) ने इस बात को साबित कर दिखाया है. दिन-रात मेहनत करके और थोड़े-थोड़े पैसे जोड़कर इस राइडर ने अपनी मां और दादी के लिए नया TV खरीदा. जब उसने यह सरप्राइज अपने परिवार को दिया, तो उस भावुक पल का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया.
‘थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके लाया हूं’
वायरल वीडियो में युवा राइडर अपने नए टीवी के पास खड़ा होकर अपनी खुशी और आंखों के आंसू संभालते नजर आता है. वह कैमरे की तरफ इशारा करते हुए कहता है, ‘मैं Swiggy मार के, थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके यह लाया हूं. मेरा मम्मी, मेरा दीदा बहुत खुश हो गया है.’
दादी और मां का भावुक रिएक्शन
राइडर जब अपनी दादी से बंगाली में पूछता है कि क्या वे खुश हैं, तो दादी के चेहरे पर प्यारी मुस्कान आ जाती है. वहीं, उसकी मां भावुक होकर बंगाली में कहती हैं, भालो, खूब खुशी. इस सादगी भरे पल ने हर किसी का दिल छू लिया.
सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार
वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स राइडर की मेहनत और अपने परिवार के प्रति उसके लगाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कोई हजारों करोड़ कमाकर भी खुश नहीं है और कोई एक टीवी लाकर इतना खुश है. वहीं दूसरे यूजर ने दुआ देते हुए लिखा, दिख रहा है कि उसने कितनी मेहनत की है, भगवान इसे और तरक्की दे.











