सीहोर में पिकअप खाई में गिरी, 16 बकरियों की हुई मौत

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में राजस्थान के कोटा से भोपाल जा रही एक पिकअप रविवार को हादसे का शिकार हो गई है और पिकअप खाई में गिर गई यह घटना नेशनल हाईवे पर बैरागढ़ खुमान के पास की है।

तेज बारिश के कारण पिकअप वाहन का संतुलन बिगड़ गया था। पिकअप में 16 बकरियां थी, 16 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पिकअप चालक वाहन को बहुत तेज चला रहा था।

पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गया और अचानक खाई में गिर गया। 16 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई श्यामपुर क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं है, इस इलाके में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com