‘रामायण’ का 11 सेकंड का वीडियो लीक! रणबीर कपूर के लुक से ज्यादा राक्षस के VFX पर भड़के फैंस

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी. जहां रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम के किरदार में दिख रहे हैं, तो दूसरी ओर साई पल्लवी माता सीता बन रही हैं और यश को रावण का रोल सौंपा गया है. इसके साथ ही फिल्म के पार्ट 2 का काम शुरू हो चुका है, लेकिन अब भी पहली फिल्म एडिटिंग टेबल पर ही है. कुछ दिनों पहले पता लगा था कि फिल्म का जल्द ही ट्रेलर आने वाला है. लेकिन भारत में नहीं, बल्कि लॉस एंजिल्स के इवेंट में ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा. इन सबके बीच ‘रामायण’ का 11 सेकंड का एक वीडियो लीक हो गया है. जिसे देखने के बाद लोगों ने काफी खराब रिएक्शंस दिए हैं. लोगों का कहना है कि- क्यों इसे हॉलीवुड की एक्शन फिल्म बना दिया है.
X (पहले ट्विटर) पर ‘रामायण’ का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम बने दिख रहे हैं. वहीं, उनके हाथ में धनुष है और वो एक बड़े से राक्षस पर वार करते नजर आए हैं. रणबीर कपूर के लुक तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन जैसे ही लोगों ने उस राक्षस को देखा, तो आगबबूला हो गए. लोगों ने लिखा कि- 4000 करोड़ पानी में चले जाएंगे, शायद राजामौली बनाते तो अच्छा ही बनाते. तो किसी ने लिखा कि- ऐसा लग रहा है, जैसे गॉडजिला का इस पिक्चर में कैमियो होने वाला है. तो कोई कहता है- आदिपुरुष पार्ट 2 आ रही है.
रामायण का वीडियो लीक, यूजर्स ने पीट लिया माथा
दरअसल जब रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के RAMA ग्लिम्प्स दिखाए गए थे, तब भी लोगों ने एक ही बात कही थी, कि बहुत हॉलीवुड टच है. हर किसी को रणबीर कपूर का लुक काफी पसंद आया था. पर शिकायत थी कि इस फिल्म में अपनेपन की कमी है. यह बहुत हॉलीवुड टाइप फिल्म है, जिसके विजुअल से प्रॉब्लम नहीं थी. पर VFX के ओवर इस्तेमाल पर नाराजगी जाहिर की थी. अब लीक क्लिप भी उसी तरफ इशारा कर रही है, क्योंकि इसमें एक बड़े राक्षस को दिखाया गया है. अब लोगों का लिखना है कि यह रामायण में कब हुआ था. हालांकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो को AI मेड बताया है. उनका कहना है कि यह पूरी तरह से नकली वीडियो है, इसमें कुछ सही नहीं है.
रणबीर कपूर की इस फिल्म का हर हाल में अच्छा परफॉर्म करना जरूरी है, क्योंकि इससे बहुत उम्मीदें हैं. साथ ही रणबीर कपूर लंबे वक्त से इस प्रोजेक्ट को लेकर मेहनत कर रहे हैं. देखना होगा कि फिल्म का अगला बड़ा अपडेट कब तक आता है.











