बालोद में जुआ खेलते 13 जुआड़ी गिरफ्तार, 3.33 लाख नकद समेत ताश-पत्ती और दरी जब्त

बालो: जिले में जुआ खेलने और खिलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के बाद बालोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई.
14 नवंबर की रात थाना बालोद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परेंगुड़ा, गुलाब ढाबा के पीछे बगीचा-खेत में खुले स्थान पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही थाना बालोद पुलिस की टीम ने संयुक्त रेड कार्रवाई कर मौके पर जुआ खेल रहे 13 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया.

पुलिस ने जुआ फड़ से 3,33,720 रुपए नकद, ताश के 52 पत्ते, दो चार्जिंग बल्ब, और एक लाल रंग की दरी जब्त की है। जुआड़ियों के खिलाफ धारा 3(2) सार्वजनिक छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम 2022 के तहत थाना बालोद में अपराध क्रमांक 489/2025 दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
इन्हें गिरफ्तार किया गया-
01. मुकेश जैन पिता स्व. मानक चन्द जैन उम्र 49 वर्ष पता- दुधली मालीघोरी
02. दीपक धनंजय पिता बाबूलाल धनंजय उम्र 27 वर्ष पता कुन्दरूपारा बालोद
03. समीर खान पिता समद खान उम्र 34 वर्ष पता- जवाहरपारा बालोद
04. रोशन जैन पिता स्व. नेमीचंद जैन उम्र 33 वर्ष पता मरारपारा बालोद
05. अंकित सोमानी पिता राधेश्याम सोमानी उम्र 38 वर्ष पता बुढ़ापारा बालोद
06. रंजीत कविराज पिता माधव कविराज उम्र 44 वर्ष पता झलमला बालोद
07. तनिश जैन पिता अजय जैन उम्र 23 वर्ष पता वार्ड क0 10 हाई स्कूल रोड बालोद
08. दिनेश टण्डन पिता दाउलाल टण्डन उम्र 39 वर्ष पता- झलमला बालोद
09. सुप्रीत शर्मा पिता जुगल किशोर उम्र 33 वर्ष पता- गंजपारा बालोद
10. फरीद कत्याल पिता हरचरण सिह उम्र 33 वर्ष पता आमापारा बालोद
11. योगेश जैन पिता प्रकाश जैन उम्र 35 वर्ष पता- मरारपारा बालोद
12. प्रवीण महेश्वरी पिता प्रकाश महेश्वरी उम्र 34 वर्ष पता जवाहरपारा बालोद
13. गुलाम सरवर तिगाला पिता मोहम्मद जब्बार तिगाला उम्र 40 वर्ष पता दुधली बालोद
कार्रवाई में शामिल पुलिस स्टाफ: निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. योगेश सिन्हा, प्र.आर. दुर्योधन यादव, आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक बनवाली साहू, आरक्षक भूपेश साहू, आरक्षक उमाशंकर सिन्हा, आरक्षक भुवन ध्रुव और आरक्षक जितेंद्र सिन्हा.
पुलिस ने कहा कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ इसी तरह की सतत कार्रवाई जारी रहेगी.











