बिलासपुर में रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार कार का कहर, 17 वर्षीय छात्र की मौत

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की जान चली गई। यह हादसा वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने पद्मश्री श्यामलाल चतुर्वेदी स्मार्ट रोड पर हुआ। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान मंगला स्थित अभिषेक विहार निवासी रूद्र प्रताप शर्मा (17 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रूद्र एक्टिवा से जा रहा था, तभी रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही एक काले रंग की कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र कई फीट हवा में उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। इसके बाद अनियंत्रित कार आगे जाकर एक स्कूल बस से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। पहले उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार रॉन्ग साइड से आकर सीधे एक्टिवा से टकराती है, जिसके बाद छात्र दूर जाकर गिरता है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com