छत्तीसगढ़ में 24 IFS अफसरों का तबादला: रायपुर समेत 14 वनमंडलों के DFO बदले, गणवीर धम्मशील बने वन विभाग के विशेष सचिव

रायपुर, 08 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में रायपुर समेत कई प्रमुख वनमंडलों के DFO और वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

आदेश के अनुसार गणवीर धम्मशील को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं उत्तम कुमार गुप्ता को इंद्रावती टाइगर रिजर्व के प्रभारी CCF की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभाकर खलखो को सरगुजा कार्य आयोजना वनमंडल का प्रभारी वन संरक्षक नियुक्त किया गया है।

रायपुर समेत कई वनमंडलों में नए DFO

तबादला सूची में पंकज राजपूत को रायपुर का नया वन उप संरक्षक (DFO) बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश के कई वनमंडलों में भी नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।

  • मनेन्द्रगढ़ वनमंडल: दुलेश्वर प्रसाद साहू
  • पूर्व भानुप्रतापपुर: संदीप बलगा
  • गरियाबंद: मयंक पाण्डेय (DFO)
  • धरमजयगढ़: सत्यदेव शर्मा
  • महासमुंद: श्रीनिवास तन्नेटी (DFO)
  • खैरागढ़: कुमार निशांत
  • मरवाही: पंकज कुमार कमल (DFO)
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: पुष्पलता टंडन (DFO)
  • सरगुजा: लोकनाथ पटेल
  • कांकेर: शषिगानंदन के.
  • कोरिया: चंद्रशेखर परदेशी (DFO)
  • बस्तर: दिपेश कपिल
  • दुर्ग: चंद्र कुमार अग्रवाल (DFO)
  • सूरजपुर: विपुल अग्रवाल (DFO)

वन विकास निगम और मुख्यालय में भी बदलाव

तबादला आदेश में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम और मुख्यालय स्तर पर भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, संजय यादव, ग्रीष्मी चांद और ऋषभ जैन की नई पदस्थापना/प्रतिनियुक्ति छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में की गई है।

वहीं अभिषेक जोगावत को लघु वनोपज संघ में उप महाप्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। रौनक गोयल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) कार्यालय में वन उप संरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को वन विभाग की कार्यप्रणाली में कसावट लाने और वन संरक्षण, प्रबंधन तथा विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com