कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े हत्या, सिर में सटाकर मारी गोली; एनकाउंटर के बाद यूपी का शूटर गिरफ्तार

कर्नाटक के उडुपी में कांग्रेस नेता की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. उडुपी पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेता की हत्या सुपारी लेकर की गई थी.

यह घटना शुक्रवार दोपहर को उडुपी के पडुबिद्री में घटी. कर्नाटक में कांग्रेस नेता और कारोबारी डेविड डिसूजा की सरेआम दो मोटरसाइकल सवार युवकों ने हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. मृतक की पहचान मुदारंगड़ी ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष डेविड डिसूजा के रूप में हुई है.

आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राजू के रूप में हुई. आरोपी राजू ने जब कथित तौर पर पुलिस टीम पर हमला किया तो पुलिस ने अपने बचाव में आरोपी पर गोली चलाई. आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई.

डेविड डिसूजा कांग्रेस नेता होने के साथ, ठेकेदार और ग्राम पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भी थे. प्रथम दृष्टया यह वित्तीय विवाद का मामला लग रहा है.

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि डेविड डिसूजा की हत्या एक कान्ट्रैक्ट किलिंग थी. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपियों की पहचान राजू (UP) अजय रस्तोगी (उत्तराखंड) और जियाहुल हक (बिहार) के रूप में हुई है.

पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है. मृतक नेता पूर्व में एक पादरी की आत्महत्या के मामले में सजा काट चुके थे. फिलहाल आरोपी राजू का इलाज अभी जारी है. मुठभेड़ में एक SI तेजस्वी भी घायल हुए है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com