भोपाल के हाई-प्रोफाइल ब्लैकमेलिंग कांड में 6 आरोपी जेल में बंद, जहांगीराबाद पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया चालान

भोपाल। भोपाल में कॉलेज छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने इस गंभीर प्रकरण में छह आरोपितों के खिलाफ जिला न्यायालय में आरोप-पत्र (चालान) पेश कर दिया है। यह केस राजधानी भोपाल के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज किया गया था और अब यह पूरे मामले की निर्णायक कड़ी बनता जा रहा है।

किनके खिलाफ दाखिल हुआ चालान?

 

जहांगीराबाद पुलिस द्वारा जिन आरोपितों के खिलाफ चालान पेश किया गया है, उनके नाम हैं- फरहान खान, साहिल खान, सैयद अली अहमद, साद उर्फ शम्सउद्दीन, मोहम्मद नबील, अबरार।

सभी आरोपित वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। पुलिस ने चालान के साथ मजबूत साक्ष्य भी कोर्ट में पेश किए हैं जिनमें पीड़िताओं के बयान, स्वजन की गवाही, काल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), वीडियो फुटेज, फोटोग्राफ्स, एवं अन्य डिजिटल सबूत शामिल हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए आरोपित

 

कोर्ट में सभी आरोपितों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। पुलिस और अभियोजन पक्ष ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए इसकी विशेष निगरानी की जा रही है।

तीन थानों में हुई अलग-अलग जांच

 

  • बागसेवनिया थाने में 12 जून को सबसे पहले फरहान और साहिल के खिलाफ चालान पेश किया।

 

  • अशोका गार्डन थाने में 19 जून को अपनी विवेचना पूरी कर कोर्ट में आरोप-पत्र दाखिल किया।

 

  • जहांगीराबाद थाने में अब अपनी जांच पूरी कर तीसरा चालान दाखिल कर चुका है। तीसरा चालान पूरे मामले की समग्र तस्वीर सामने लाने में जरूरी माना जा रहा है।

कैसे करते थे शोषण?

पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने पहले छात्राओं से दोस्ती की, फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। इस डर के चलते पीड़ित छात्राएं लंबे समय तक शोषण झेलती रहीं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com