भीमराव आंबेडकर के समाज हित में किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता- CM मोहन यादव
सीएम मोहन यादव का कहना है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा समाज हित में जो कार्य किए गए हैं उनका हम स्मरण करते हैं. उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. ग्वालियर के जौरासी में निर्माणाधीन आंबेडकर धाम का अवलोकन करते हुए सीएम ने कहा कि बाबा साहब के नाम से स्मारक बनाने का कार्य किया जा रहा है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा समाज हित में जो कार्य किए गए हैं उनका हम स्मरण करते हैं. उनके द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. शनिवार (28 जून) को ग्वालियर के जौरासी में निर्माणाधीन भीमराव आंबेडकर धाम का अवलोकन करते हुए सीएम ने कहा कि बाबा साहब के नाम से स्मारक बनाने का कार्य किया जा रहा है. इसके द्वितीय चरण के विकास कार्यों का भूमिपूजन जल्द होगा.
डॉ. भीमराव आंबेडकर धाम के अवलोकन के अवसर पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, पूर्व मंत्री इमरती देवी सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा ‘ग्वालियर में निर्मित किए जा रहे बाबा आंबेडकर धाम के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा. मेरे साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित वरिष्ठजन भूमिपूजन करेंगे.








