हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी का वेबसाइट हैक, पाकिस्तानी हैकर्स ने होम पेज पर लिखी ऐसी बातें

दुर्ग: Hemchand Yadav University Durg Website Hacked स्कूल-कॉलेजों में शिक्षण सत्र 2025 की शुरुआत हो चुकी है। जहां एक ओर स्कूलों में कक्षाएं लगनी शुरू हो गई तो कॉलेजों में एडमिशन का दौर चल रहा है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि दुर्ग के हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी का वेबसाइट हैक हो गया है और हैकर्स ने होम पेज पर अपशब्द और धमकियां लिख दिया है। फिलहाल वेबसाइट हैक होने की सूचना मिलने के बाद सर्वर डाउन कर दिया गया है और डेवलपर्स की मदद से सुधार किया जा रहा है।
Hemchand Yadav University Durg Website Hacked मिली जानकारी के अनुसार पाक्स्तिानी हैकर्स ने हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक कर दिया है और पाकिस्तान से जुड़े पोस्टर लगा दिए हैं। साथ ही होम पेज पर अपशब्द और धमकियां लिखी है। बताया जा रहा है कि हैकिंग की जिम्मेदारी पाकिस्तान के हैकिंग समूह HOAX 1137 ने ली है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि वेबसाइट के डेटा से किसी प्रकार का छेड़छाड़ किया गया है नहीं।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब पाकिस्तानी हैकर्स ने किसी सरकारी वेबसाइट को हैक करके गलत हरकत की हो। इससे पहले भी कई सरकारी वेबसाइट को हैक किया जा चुका है। हालांकि अब तक हैकर्स कोई भारी नुकसान पहुंचा पाते इससे पहले ही सर्वर डाउन कर ठीक कर लिया जाता है।









