Cg weather update: 10 से ज्यादा जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Cg weather update।छत्तीसगढ़ में कुछ जिलों पर मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है, तो कई जिलों में भारी बारिश हो रही है।

सुकमा और बस्तर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते बढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। बस्तर और सुकमा जिले से बाढ़ की तस्वीरें भी सामने आई है, जिन्हे देखकर हर कोई हैरान है।

वहीं मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 30 अगस्त शनिवार को पूरे प्रदेश में भारी होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो राजधानी में पिछले कुछ दिनों से सूर्य देवता लूका छुपी कर रहे हैं।

आज भी राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे। दुर्ग और सुकमा जिलों में भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी करने के साथ ही मौसम विभाग ने कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

Cg weather update।इतना ही नहीं प्रदेश के कई जिलों में तेज-आंधी तूफ़ान भी चलेगा। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों को खराब मौसम के दौरान घर से बाहर ना निकले और अगर आप सफर कर रहे हैं तो मौसम ख़राब होने पर खुली जगह या फिर पेड़ के नीचे ना रुके

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com