Vinfast VF6 & VF7 Launch-VinFast ने भारत में मचाई धमाकेदार एंट्री, लॉन्च की VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUV इतनी दमदार कीमत पर

Vinfast VF6 & VF7 Launch/भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में एक नया खिलाड़ी उतर आया है। वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी VinFast ने भारत में अपने पहले दो इलेक्ट्रिक SUV मॉडल VF6 और VF7 लॉन्च कर दिए हैं। दमदार डिजाइन, एडवांस फीचर्स और आकर्षक कीमत के साथ ये दोनों गाड़ियां भारतीय EV मार्केट में तहलका मचाने को तैयार हैं।

VinFast VF6 – एंट्री लेवल SUV

Vinfast VF6 & VF7 Launch/VF6 को कंपनी ने एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पेश किया है। कॉम्पैक्ट सेगमेंट में आने वाली यह कार स्टाइलिश डिजाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन है। इसकी शुरुआती कीमत ₹16.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

यह SUV 18-इंच अलॉय व्हील्स, LED DRLs और कनेक्टेड टेललाइट्स जैसी प्रीमियम खूबियों के साथ आती है। VF6 का इंटीरियर मिनिमलिस्टिक और हाई-टेक है, जिसमें बड़ा इंफोटेनमेंट यूनिट, हेड-अप डिस्प्ले और स्पोर्टी ब्लैक थीम शामिल है। इसमें 59.6 kWh बैटरी दी गई है, जो दो ट्रिम्स में उपलब्ध है। Eco वर्जन 177 PS और 250 Nm देता है, जबकि Plus वर्जन 204 PS और 310 Nm की ताकत देता है। DC चार्जिंग से यह SUV सिर्फ 30 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज हो सकती है।

VinFast VF7 – फ्लैगशिप SUV

VF7 को कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट के लिए पेश किया है। इसकी कीमत ₹20.89 लाख (एक्स-शोरूम) है। 4.5 मीटर से ज्यादा लंबाई वाली यह SUV रोड पर शानदार प्रेजेंस देती है। 19-इंच अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल्स और पैनोरमिक सनरूफ इसके लुक को और भी खास बनाते हैं।

इंटीरियर की बात करें तो VF7 में प्रीमियम लेदरटे सीट्स, 12.9-इंच टचस्क्रीन, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, हेड-अप डिस्प्ले और वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं। लंबी यात्राओं के लिए इसमें 537 लीटर का विशाल बूट स्पेस दिया गया है। इसमें 70.8 kWh बैटरी है, जो FWD और AWD दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। AWD वर्जन सिर्फ 5.8 सेकेंड में 0-100 km/h की रफ्तार पकड़ लेता है, जबकि FWD की क्लेम्ड रेंज 532 km है।Vinfast VF6 & VF7 Launch

किससे होगा मुकाबला

VF6 भारतीय बाजार में Hyundai Creta EV, Tata Curvv EV और Mahindra BE6 जैसी SUVs को टक्कर देगी। वहीं VF7 का सीधा मुकाबला Volvo EX30, BMW iX1 LWB और Hyundai Ioniq 5 से होगा।Vinfast VF6 & VF7 Launch

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com