gst rate cut-सस्ती हुईं TVS की गाड़ियां! GST दरों में कटौती का ग्राहकों को मिलेगा सीधा फायदा

जीएसटी काउंसिल ने हाल ही में गाड़ियों पर लगने वाले टैक्स को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जिससे दोपहिया वाहनों की कीमतों में हजारों रुपये की कमी आएगी। यह फायदा 22 सितंबर 2025 से सभी ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगा।

gst rate cut-दोपहिया वाहन खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिग्गज कंपनी टीवीएस मोटर ने ऐलान किया है कि वह जीएसटी दरों में हुई कटौती का पूरा लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाएगी।

जीएसटी काउंसिल ने हाल ही में गाड़ियों पर लगने वाले टैक्स को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है, जिससे दोपहिया वाहनों की कीमतों में हजारों रुपये की कमी आएगी। यह फायदा 22 सितंबर 2025 से सभी ग्राहकों को मिलना शुरू हो जाएगा।

ग्राहकों को कितनी होगी बचत?gst rate cut

इस जीएसटी कटौती से ग्राहकों की जेब पर पड़ने वाला बोझ काफी कम हो जाएगा। अब वे हर मॉडल पर हजारों रुपये की सीधी बचत कर पाएंगे। यह कदम खासकर मध्यम वर्ग के लिए बेहद फायदेमंद है।

बेस प्राइस पुराना GST (28%) नया GST (18%) कुल बचत
₹1,00,000 ₹28,000 ₹18,000 ₹10,000
₹1,50,000 ₹42,000 ₹27,000 ₹15,000
₹2,00,000 ₹56,000 ₹36,000 ₹20,000

इलेक्ट्रिक वाहनों पर क्या होगा असर?gst rate cut

यह जीएसटी कटौती केवल पेट्रोल-डीजल यानी ICE (इंटरनल कंबस्टन इंजन) गाड़ियों पर लागू है।

इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) पर पहले से ही केवल 5% की रियायती दर लागू है, इसलिए उनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। सरकार का मकसद ग्रीन मोबिलिटी और ईवी को बढ़ावा देना है।

टीवीएस मोटर ने इस फैसले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के विजन को मजबूती देने वाला एक “बोल्ड और ट्रांसफॉर्मेटिव मूव” बताया है।

कंपनी इस बदलाव के बारे में ग्राहकों को जागरूक करने के लिए एक बड़ा कैंपेन भी चलाएगी, जिससे हर कोई इस लाभ का फायदा उठा सके।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com