CM TODAY SCHEDULE: CM विष्णुदेव साय दोपहर में ‘सेन शक्ति सम्मेलन’, शाम को देश के बड़े Youth Conclave में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 08 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार, 8 अगस्त को रायपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में चिकित्सा महाविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में आयोजित ‘सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह’ में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को होटल पिकाडिली में आयोजित “INDIA’S BIGGEST YOUTH CONCLAVE” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे कार द्वारा रवाना होंगे और करीब 1 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 2 बजे सभागृह से रवाना होकर करीब 2:10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से होटल पिकाडिली के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से 7 बजे तक होटल पिकाडिली, जी.ई. रोड, मारुति विहार, महोबा बाजार, रायपुर में आयोजित “INDIA’S BIGGEST YOUTH CONCLAVE” में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम ITV Network की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 7 बजे होटल पिकाडिली से रवाना होकर करीब 7:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com