Cg news: छत्तीसगढ़ के नए CS विकास शील का सख्त संदेश: गड़बड़ी हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई!
'विजन 2047' को लेकर पूछे गए सवाल पर विकास शील ने इसे अपना बड़ा टारगेट बताया। उन्होंने अपने 30 साल के प्रशासनिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें केंद्र और राज्य दोनों जगह काम करने का अनुभव मिला है।

Cg news।छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव (CS) के रूप में पदभार संभालने के बाद विकास शील ने मीडिया से दो-टूक बात की और भ्रष्टाचार को लेकर अपनी नीति साफ कर दी।
उन्होंने संकेत दिया कि राज्य में प्रशासनिक अधिकारियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, जिससे आने वाले समय में भ्रष्टाचार की जांच तेज हो सकती है।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति
नए मुख्य सचिव विकास शील ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी नजर उन अधिकारियों पर है जिनके नाम पहले किसी विवाद या भ्रष्टाचार से जुड़े रहे हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि “अगर कोई प्रशासनिक अधिकारी गड़बड़ी करते पाया गया, तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।”
केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा आईएएस अफसरों पर लगे आरोपों के सवाल पर उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य में कुछ ऐसे हालात बने हैं, जिस पर अधिकारियों को काम करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि जिन भी अधिकारियों की गड़बड़ियां सामने आएंगी, उन पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विजन 2047 पर फोकस
‘विजन 2047’ को लेकर पूछे गए सवाल पर विकास शील ने इसे अपना बड़ा टारगेट बताया। उन्होंने अपने 30 साल के प्रशासनिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें केंद्र और राज्य दोनों जगह काम करने का अनुभव मिला है।
इस अनुभव का उपयोग करके, वह छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए बेहतर काम करने का प्रयास करेंगे।









