MP News- किसानों का गुस्सा फूटा: सोयाबीन के कम दाम से नाराज किसानों ने नेशनल हाईवे 52 पर किया चक्काजाम

जिला मुख्यालय के छावनी चौराहे पर किसानों के सड़क पर बैठ जाने से करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। आक्रोशित किसानों का कहना है कि आगर कृषि उपज मंडी में उन्हें सोयाबीन का दाम मात्र 2700 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहा है, जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5328 रुपए से बहुत कम है।

MP News/मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में सोयाबीन की फसल का सही दाम न मिलने से नाराज किसानों ने नेशनल हाईवे 52 पर चक्काजाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

जिला मुख्यालय के छावनी चौराहे पर किसानों के सड़क पर बैठ जाने से करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। आक्रोशित किसानों का कहना है कि आगर कृषि उपज मंडी में उन्हें सोयाबीन का दाम मात्र 2700 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल तक मिल रहा है, जो न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5328 रुपए से बहुत कम है।

किसानों ने बताया कि अतिवृष्टि (बहुत ज्यादा बारिश) और पीला मोजेक वायरस से उनकी फसल पहले ही खराब हो चुकी है, और अब मंडी में इतना कम भाव मिलने से उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। किसानों ने मंडी गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया और फिर अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े कर नेशनल हाईवे-52 पर चक्काजाम कर दिया।

किसानों ने भावांतर योजना पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार भाव का अंतर देती है, तो वह राशि तुरंत मंडी में ही क्यों नहीं दी जा रही है। किसानों ने कहा, “पहले ही मौसम ने, पीला मोजेक ने मार दिया, अब व्यापारी मार रहा है। 2500, 2700 में सोयाबीन खरीद रहे हैं, जबकि भाव 5328 रुपये है।”

चक्काजाम की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी, एसडीएम, तहसीलदार और थाना प्रभारी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

प्रशासन की समझाइश के बाद किसानों ने जाम खत्म किया, जिसके बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिला तो वे आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करेंगे।

NewsDesk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com