MP के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, खजुराहो से उदयपुर के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन


त्योहारों के समय ट्रेन में आने जाने वाले यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। ये ऐसा समय होता है जब ज्यादातर लोग अपने घर जाते हैं। ऐसे ट्रेन में रिजर्वेशन मिलना तो दूर की बात है, जगह मिलना भी मुश्किल हो जाती है। हालांकि, इंडियन रेलवे हर बार यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए स्पेशल ट्रेन का संचालन करता है।
पितृ पक्ष चल रहे हैं ऐसे में लोगों का घर आना जाना लगा रहता है। इसके बाद नवरात्रि, दशहरा और दीवाली जैसे प्रमुख त्यौहार आने वाले हैं। इंतजार को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने खजुराहो से उदयपुर तक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर यह ट्रेन गुजरेगी जिसका यात्रियों को फायदा होगा।
खजुराहो से उदयपुर के लिए फेस्टिव स्पेशल ट्रेन
उत्तर मध्य रेलवे की तरफ से खजुराहो उदयपुर खजुराहो फेस्टिव स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। इसकी ट्रेन संख्या 04141 और 04142 रहेगी। दोनों गंतव्य उनके बीच यह ट्रेन कुल 13 फेरे लगाने वाली है।
कब से कब तक
यह ट्रेन 8 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलाई जाने वाली है। यह खजुराहो से हर गुरुवार और सोमवार को रवाना होगी। वहीं उदयपुर चाहिए हर शुक्रवार और मंगलवार को यात्रियों को लेकर निकलेगी। खजुराहो से यह ट्रेन सोमवार और गुरुवार को शाम 8 बजकर 16 मिनट पर निकलेगी। वहीं दूसरे दिन शाम 5 बजकर 50 मिनट पर ये उदयपुर पहुंचेगी। इसी तरह से हर शनिवार और बुधवार को यह ट्रेन रात 10 बजे उदयपुर से निकलेगी और अगले दिन शाम 7 बजकर 45 मिनट पर खजुराहो पहुंचेगी।
आगामी त्योहारों (गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा) के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी सं. 04141/04142 खजुराहो–उदयपुर सिटी–खजुराहो त्योहार विशेष ट्रेन सेवा के अतिरिक्त फेरों का संचालन किया जा रहा है।
📆खजुराहो से: प्रत्येक गुरुवार एवं… pic.twitter.com/nlk3YHheMq
— North Central Railway (@CPRONCR) October 3, 2026
इन स्टेशन पर होगा ठहराव
खजुराहो से निकलकर यह ट्रेन दरियागंज, छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, केशोराय पाटन, वृंदो, कपासन, माचली, राणा प्रताप नगर होते हुए उदयपुर जाएगी। वापसी में भी उदयपुर से निकलकर ये ट्रेन इन्हीं स्टेशनों से खजुराहो पहुंचेगी।
मिलेगी ये सुविधा
इस ट्रेन का फायदा मध्य प्रदेश के खजुराहो, पन्ना, छतरपुर और टीकमगढ़ जिले के लोगों को मिलेगा। यात्रियों के सुविधा के लिए इसमें 18 कोच लगाए जाएंगे जिनमें से एक एसी टू टियर, 5 स्लीपर, 10 सामान्य और 2 दिव्यांजन के कोच होंगे। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ट्रेन के संबंध में जानकारी जुटा सकते हैं।











