बलरामपुर में प्रशासन सख्त, एक और दो रुपये के सिक्के लेने से इनकार करने पर होगी कार्रवाई

बलरामपुर: जिले में एक और दो रुपये के सिक्कों को बाजार से बाहर किए जाने के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. खुदरा व्यवसायियों द्वारा इन सिक्कों को लेन-देन में स्वीकार न करने की शिकायतें मिलने पर आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इसी गंभीर समस्या को देखते हुए अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी आर.एस. लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी शहरों और गांवों में मुनादी कर यह सुनिश्चित किया जाए कि ये सिक्के लेन-देन में स्वीकार किए जाएं.

अपर कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एक और दो रुपये के सिक्के भारतीय मुद्रा के रूप में मान्य हैं और इन्हें लेने से इनकार करना अवैध है. यदि कोई दुकानदार या व्यक्ति इन सिक्कों को लेने से मना करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

यह आदेश जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, जनपद सीईओ और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को जारी किया गया है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com