छत्तीसगढ़ में SIR अभियान की मॉनिटरिंग करने कांग्रेस ने बनाई निगरानी समिति, मोहन मरकाम बनाए गए संयोजक

रायपुर।प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने AICC के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में निगरानी समिति बनाई है, जो SIR अभियान की मॉनिटरिंग करेगी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को समिति के संयोजक बनाए गए हैं। वहीं धनेंद्र साहू और रविंद्र चौबे सह संयोजक बनाए गए हैं।

हर संसदीय क्षेत्र से एक नेता को जिम्मेदारी दी गई है। उमेश पटेल रायगढ़, देवेंद्र यादव बिलासपुर क्षेत्र के प्रभारी, मोहम्मद अकबर राजनांदगांव और राजेंद्र साहू दुर्ग के प्रभारी बनाए गए हैं। वहीं जयसिंह अग्रवाल कोरबा, शफी अहमद सरगुजा क्षेत्र देखेंगे। शैलेश नितिन त्रिवेदी को रायपुर और तारिणी चंद्राकर को महासमुंद की जिम्मेदारी दी गई है। रेखचंद जैन बस्तर और वीरेश ठाकुर कांकेर के प्रभारी बनाए गए हैं। यह समिति SIR अभियान की निगरानी और समन्वय करेगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com