पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के आरोपों पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- “आरोप निराधार और भ्रामक”

बलरामपुर: बलरामपुर जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने संबोधित किया.

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह द्वारा पार्टी संगठन और पदाधिकारियों पर लगाए गए सभी आरोप अनर्गल, निराधार और भ्रामक हैं. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह अब कांग्रेस पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता नहीं रहे और ऐसे व्यक्ति को आजीवन कांग्रेस में शामिल नहीं किया जाना चाहिए.

उन्होंने यह भी कहा कि जिलाध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है तथा इसमें जरीता लैतफलांग या किसी अन्य नेता के माध्यम से पैसे के लेन-देन का जो आरोप लगाया गया है, वह पूर्णतः असत्य और बेबुनियाद है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी संगठन मज़बूत है और ऐसे बेमूल के आरोपों से कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित नहीं होगा। कांग्रेस नेतृत्व संगठन को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close