छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने कहा- किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी उमेश को…

बलरामपुर: धनंजय ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

वहीं परिजनों का कहना है कि पुलिस भ्रामक जानकारी फैला रही है कि मृतक उमेश गंभीर बीमारी से पीड़ित था. परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व बलरामपुर जिला मुख्यालय के दहेज़वार चौक क़े समीप धनंजय ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग 50 लाख रुपये नगदी समेत सोना-चांदी के जेवरात बरामद किए गए थे. गिरफ्तार आरोपियों में से एक उमेश सिंह की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था.


, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, मृतक उमेश सिंह को सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी थी. बीते वर्ष भर में उमेश को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही दो बार ब्लू भी दिया जा चुका है।वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि उमेश सिंह पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी नहीं थी.

उनका आरोप है कि पुलिस की मारपीट और प्रताड़ना के कारण उमेश की मौत हुई है।मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए टीम गठित की गई है. मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने कहा है कि मामले के हर पहलू की जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके. इस घटना के बाद मृतक के गांव और परिजनों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close