सीएम और राज्यपाल से नहीं मिला समय:अब किसान मोर्चा देगा ज्ञापन, मांगे नहीं माने जाने पर बड़े आंदोलन की तैयारी

छत्तीसगढ़ के संयुक्त किसान मोर्चा को राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं मिल पाया है, ऐसे में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार दोपहर 3 बजे राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया है। किसानों ने कहा- मुलाकात का समय नहीं मिला, अब लिखित में अपनी बात रखेंगे।
27 अक्टूबर को मांगा था समय, अब तक नहीं मिला जवाब
संयुक्त किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के संयोजक सदस्य एवं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही ने बताया कि 27 अक्टूबर को राज्यपाल और मुख्यमंत्री दोनों को पत्र भेजा गया था। पत्र में 6 से 10 नवंबर के बीच मुलाकात का समय मांगा गया था ताकि किसानों की समस्याओं पर सीधे संवाद हो सके।
लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया, इसलिए हम सोमवार को ज्ञापन सौंपेंगे। हमने शांतिपूर्वक बात रखने की कोशिश की है, लेकिन अगर जवाब नहीं मिला, तो यह चुप्पी आंदोलन में बदलेगी।
इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में हैं किसान
बेमौसम बारिश से फसल नुकसान और मुआवजा न मिलना
एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन की तकनीकी दिक्कतें
बिजली बिलों में बढ़ोतरी से किसानों पर बढ़ा बोझ
जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री को लेकर विरोध
सहकारी समितियों के कर्मचारियों का जारी आंदोलन
धान खरीदी को लेकर असमंजस और प्रशासनिक देरी
मोर्चा का कहना है कि सरकार की नीतियां किसान विरोधी साबित हो रही हैं और प्रशासन जमीनी स्तर पर समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो बड़ा
प्दर्शन करेंगे।











