गुजरात इन्वेस्टर कनेक्ट, सीएम साय ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाना मकसद

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव राय दो दिवसीय दौरे पर गुजरात रवाना हुए हैं. 10 और 11 नवंबर को मुख्यमंत्री गुजरात में रहेंगे. मुख्यमंत्री गुजरात इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही भारत पर्व 2025 में शिरकत करेंगे. गुजरात रवाना होने से पहले सीएम रायपुर एयरपोर्ट के बगल में स्टेट हैंगर का शुभारंभ किया. इसी स्टेट हैंगर से ही वे गुजरात के रवाना हुए.

गुजरात में सीएम साय का कार्यक्रम: 10 तारीख को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुजरात में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री से वे मुलाकात करेंगे. गुजरात के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सीएम साय, गुजरात सरकार के मुख्यमंत्री जन शिकायत सिस्टम को भी समझेंगे. उसके अलवा गुजरात इन्वेस्टमेंट पॉलिसी को लेकर के वहां के पदाधिकारी से बातचीत करेंगे.मुख्यमंत्री मिनिस्टर एनक्लेव जाएंगे सीएम साय: मुख्यमंत्री मिनिस्टर एनक्लेव जाएंगे जहां पर वहां के लोगों से भी मुलाकात करेंगे. गुजरात में कौशल विकास को बढ़ावा देने वाले ग्लोबल स्किल कॉलेज का मुख्यमंत्री भ्रमण करेंगे और वहां पर छात्रों से बातचीत करेंगे. 10 नवम्बर के शाम में मुख्यमंत्री साबरमती रिवर फ्रंट जाएंगे और वहां पर साबरमती रिवर फ्रंट को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रम को समझेंगे और वहां पर उसका भ्रमण भी करेंगे. मुख्यमंत्री भारत पर्व 2025 में शिरकत करेंगे और वहां पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे.

छत्तीसगढ़ में निवेश रहेगा फोकस: 11 नवंबर को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर व्यापारियों से मुलाकात करेंगे. राज्य में खत्म हो रहे नक्सलवाद के बाद निवेश के अवसर को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री गुजरात इन्वेस्टर कनेक्ट में उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे.

निवेश बढ़ाने को लेकर उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम: छत्तीसगढ़ में निवेश के अवसर बड़े और बहुत ज्यादा है इसे लेकर सीएम साय उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि बस्तर में बदल रही है स्थिति को अब सरकार मजबूत अवसर में बदलना चाहती है. बस्तर में उद्योग लगे यही वजह है की उद्योग स्थापित करने को लेकर सरकार तेजी से कम कर रही है. छत्तीसगढ़ सरकार की नई औधोगिक नीति में राज्य में व्यवसाय के लिए बहुत सारे बदलाव भी किए गए हैं. छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर कई आकर्षक सहयोग भी सरकार की तरफ किया जा रहा है इसकी भी मीटिंग में चर्चा की जाएगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close