बॉलीवुड के ही मैन ने ली अंतिम साँसें,एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, 11 दिनों से ICU में जिंदगी की लड़ रहे थे जंग

मुंबई। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। करीब 11 दिनों से हॉस्पिटल में वो अपनी जिंदगी की जंग लड़ते हुए मौत के सामने हार गए। पिछले कई दिनों से सांस लेने सम्बंधी समस्या से जूझ रहे धर्मेंद्र की हालत अचानक नाजुक हो गई थी जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों में ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखने की खबर सामने आई थी। हालांकि, टीम की तरफ से बाद में बताया गया कि उन्हें वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया है। खैर, तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। बॉलीवुड के इस दिग्गज सितारे की निधन की खबर के साथ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा धक्का लगा है।

इस वक्त धर्मेन्द्र का पूरा परिवार हॉस्पिटल में मौजूद है। खबर है कि अमेरिका से उनकी बेटियों अजीता देओल और विजेता को भी बुलाया गया है। एक्टर के निधन की खबर से इस वक्त केवल उनके परिवार और अपनों में ही नहीं बल्कि देश भर में शोक की लहर है।

31 अक्टबर से थे हॉस्पिटल में
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि एक तरफ जहां खबर आई थी कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ की वजह से एडमिट किया गया था। वहीं उनके करीबी सूत्रों ने बताया था कि उन्हें नॉर्मल रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया था, ‘रूटीन चेकअप होने में आमतौर पर दो से तीन दिन लगते हैं। चूंकि वह 89 वर्ष के हैं, इस उम्र में रोजाना ट्रैवल थका देने वाला हो सकता है। इसलिए, उन्होंने रोज-रोज आने-जाने के बजाय खुद अस्पताल में रहकर सभी टेस्ट एक साथ करवाने का फैसला किया थै।’ बताया ये भी गया था कि उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल इस समय अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन इसके साथ अपने पिता के हेल्थ पर कड़ी नजर रख रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट्स का अपडेट ले रहे हैं।’

8 दिसंबर को हो जाते 90 के
बता दें कि जल्द ही एक्टर 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे और ये बर्थडे सेलिब्रेशन अधूरा ही रह गया। धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को ब्रिटिश भारत के पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव नसराली में हुआ था।धर्मेंद्र का असली नाम ‘केवल कृष्ण देओल’ है जिन्हें फिल्मी दुनिया में धर्मेंद्र के नाम से जाना जाता रहा है। उनका जन्म एक पंजाबी जाट परिवार केवल कृष्ण और सतवंत कौर के घर में हुआ था। धर्मेंद्र का पैतृक गांव लुधियाना के पखोवाल तहसील रायकोट के पास डांगों है।

close