रायपुर में रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप, फेसबुक पर की थी दोस्ती

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खाद्य विभाग के रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर संजय दुबे पर 23 वर्षीय युवती ने रेप, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने आरंग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, संजय दुबे ने फेसबुक पर पहले युवती से दोस्ती की और फिर बातचीत के बहाने उससे नजदीकियां बढ़ाईं। बाद में वह उसके घर पहुंचा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके कुछ न्यूड फोटोज खींचे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये वसूले। जब युवती ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने उसकी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी। परेशान होकर युवती ने पुलिस की मदद ली और पूरा मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने एफआईआर के बाद आरोपी रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर संजय दुबे की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी सोशल मीडिया पर कई युवतियों से संपर्क में था। पुलिस ने उसके मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच शुरू कर दी है ताकि अन्य पीड़िताओं की पहचान हो सके।

रायपुर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म), 384 (ब्लैकमेलिंग) और 506 (धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close