छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन अभनपुर इकाई का हुआ पुनर्गठन

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे

अभनपुर। शासकीय मान्यता प्राप्त छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन के अभनपुर तहसील इकाई का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से पवन कुमार गुरुपंच को तहसील संरक्षक ,बुद्धेश्वर वर्मा को तहसील अध्यक्ष एवं गोपेश साहू को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पवन कुमार गुरुपंच पूर्व में संगठन के तहसील अध्यक्ष, बुद्धेश्वर वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके है। गोपेश साहू वर्तमान में छग संयुक्त शिक्षक संघ रायपुर संभाग अध्यक्ष है।
संगठन की ओर से खेमराज ध्रुव, थान सिंह ध्रुव, बुलाकी राम एनेश्वरी भूखू राम ध्रुव, अघनू राम साहू ,एम एल चन्दन, रामनारायण साहू, हेमलाल ध्रुव, एच सी साहू, पुरुषोत्तम मिर्जा,अमित दुबे ,प्रदीप साहू,दीपक ठाकुर, दीपेन्द्र सिन्हा,योगेश निर्मलकर,श्रवण देवांगन,भूपेंद्र सिंहा,उपेंद्र प्रताप सिंह,पवन साहू उपस्थित रहे।










