बहराइच में गरजा बुलडोजर , सरकारी जमीन से हटवाया गया कब्जा

उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में योगी बाबा का बुलडोजर लगातार गरज रहा है बहराइच जनपद में नगर पालिका की टीम के द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण और सामुदायिक शौचालय पर अवैध कब्जे को आज हटाया गया है
बहराइच नगरपालिका प्रशासन ने रविवार को दरगाह थाना क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया.इस दौरान एक व्यक्ति द्वारा सामुदायिक सरकारी शौचालय और डूडा विभाग की ओर से निर्मित दो दुकानों पर किए गए कब्जे को मुक्त कराया गया.
नगर के काजीकटरा इलाके में किशन नामक व्यक्ति ने काफी समय से जर्जर पड़े सामुदायिक शौचालय और डूडा विभाग की दो दुकानों पर कब्जा कर रखा था.इसके अतिरिक्त, उसने सरकारी भूमि पर भी कब्जा करके उस पर मकान बना लिया था.
इलाके के लोगों ने इस संबंध में नगरपालिका की अधिशाषी अधिकारी से शिकायत की थी.शिकायत के बाद नगरपालिका प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अभियान चलाकर दुकानों को कब्जा मुक्त कराया.साथ ही, अतिक्रमणकारी को सात दिन में घर खाली करने का नोटिस दिया गया है.
अधिशाषी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि अवैध कब्जे को हटा लिया गया है। चूंकि युवक अपने परिवार के साथ घर में रह रहा था, इसलिए उसे सात दिनों में जगह खाली करने की चेतावनी दी गई है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर जगह खाली नहीं की जाती है, तो मकान को ध्वस्त कर दिया जाएगा।











