‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ 13 फरवरी से ओटीटी पर होगी रिलीज

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
हॉलीवुड फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ सीरीज की आखिरी फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है। यह फिल्म पहले 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और इसे यूनिवर्स की सबसे कमजोर फिल्मों में से एक माना गया था।
फिल्म एड और लॉरेन वॉरेन के जीवन के आखिरी और सबसे विवादास्पद केस पर आधारित है। कहानी स्मर्ल फैमिली के भूत-प्रेत अनुभवों पर आधारित है। फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स्ड रिव्यूज मिले थे।
फिल्म को अब भारत में जियो हॉटस्टार पर 13 फरवरी से देखा जा सकेगा। इसके अलावा, यह अमेज़न प्राइम और एपल टीवी पर रेंटल बेसिस पर उपलब्ध है। फिल्म को अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में देखा जा सकता है।
फिल्म का निर्देशन माइकल चेव्स ने किया है। इसमें पैट्रिक विल्सन, वेरा फार्मेगा और मिया टॉमिलसन ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं।











