गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का देकर गिराने का आरोप, BJP ने कहा राहुल गांधी LOP बनने लायक नहीं, जनता माफ़ नहीं करेगी


वोट चोरी के खिलाफ चल रहे राहुल गांधी के आंदोलन में कल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कराने के दौरान एक ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने राहुल गांधी के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए है, वायरल वीडियो में राहुल गांधी कुछ लोगों को धक्का देते दिखाई दे रहे हैं जिससे लोग गिर जाते हैं, इसमें एक महिला पत्रकार भी शामिल है जो गर्भवती थी, घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है, भाजपा ने इस घटना को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला है
घटना कल उस समय हुई जब राहुल गांधी भारी भीड़ के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे वहां अन्य मीडियाकर्मियों के साथ महिला पत्रकार रिचा पाराशर अपनी संस्था के लिए आंदोलन को कवर कर रही थी उसी दौरान अचानक राहुल गांधी गुस्सा हो जाते हैं वे लोगों को वहां से हटने के लिए कहते है, तभी महिला पत्रकार को तेज धक्का लगता हैं और वे नीचे गिर जाती है और उन्हें चोट लगती है उनके मुताबिक वे 3 महीने की गर्भवती है, उन्होंने राहुल गांधी द्वारा उन्हें धक्का दिया और उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा जोर का धक्का देकर नीचे गिरा दिया वे पेट के बल नीचे गिरी वे चिल्लाती रही कि धक्का क्यों दे रहे हो लेकिन ये लोग नहीं माने।
महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने खींचकर धक्का दिया
घटना के बाद उन्होंने अपन ऑफिस कॉल किया फिर कुछ लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, उनके कैमरापर्सन को भी चोट लगी उसे भी धक्का देकर गिराया गया, अस्पताल में भर्ती रिचा पाराशर को देखने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी अस्पताल पहुंचे , रिचा ने उनके सामने लगभग रोते हुए पूरा घटनाक्रम बताया और कहा मैंने सिर्फ बाईट के लिए माइक लगाया था कोई सवाल भी नहीं पूछा लेकिन राहुल गांधी ने उनकी बाह पकड़कर उन्हें खींचकर धक्का दिया फिर उनेक सुरक्षा कर्मियों ने मुझे धक्का देकर गिरा दिया, उन्होंने कहा घटना का वीडियो है ऑडियो है जिसमें सब रिकॉर्ड है, मैं पूछना चाहती हूँ राहुल गांधी बताएं मेरी क्या गलती थी उन्होंने मुझे धक्का क्यों दिया नीचे क्यों गिराया?
प्रदीप भंडारी ने X पर लिखा Rahul Gandhi is a Goon
प्रदीप भंडारी ने रिचा के साथ हुई पूरी बातचीत का वीडियो X पर पोस्ट किया है उन्होंने लिखा- 3 महीने की गर्भवती महिला पत्रकार ऋचा पाराशर के साथ राहुल गांधी ने तब मारपीट की, जब वह उनके विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रही थीं, महिला पत्रकार अस्पताल में भर्ती हैं और उन्होंने उस डरावने अनुभव के बारे में बताया है, हर किसी को यह डरावनी घटना सुननी चाहिए ताकि पता चल सके कि राहुल गांधी कितने बड़े गुंडे हैं और उनका Smash The Patriarchy का नारा कितना खोखला है, इस वीडियो के साथ भंडारी ने अंग्रेजी में लिखा- Say it loud and clear, Rahul Gandhi is a Goon, Rahul Gandhi is unfit to be LOP.
देश की जनता राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी
उधर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा, राहुल गांधी ने कल भद्दा व्यवहार किया। राहुल गांधी और उनके साथियों ने एक गर्भवती महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया। जिस तरीके से उन्हें धक्का दिया गया, जमीन पर फेंका गया, फिर उन्हें हॉस्पिटलाइज होना पड़ा, वह बेहद शर्मनाक है। उनका गुनाह क्या था? सिर्फ यह कि वे उनका प्रोटेस्ट कवर कर रही थीं। 140 करोड़ जनता राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी।
3 month pregnant Female journalist Richa Parashar was thrashed by Rahul Gandhi when she was covering her protest!
Female journalist is admitted in the hospital, and she recounts the horrror!
Every person should listen to this horror to know how big a goon Rahul Gandhi is& how… pic.twitter.com/NSc2sPIMqA
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) October 12, 2026
Say it loud and clear:
Rahul Gandhi is a Goon!
Rahul Gandhi is unfit to be LOP! https://t.co/qARCbCnMGW
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) October 13, 2026
राहुल गांधी ने कल भद्दा व्यवहार किया। राहुल गांधी और उनके साथियों ने एक गर्भवती महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया।
जिस तरीके से उन्हें धक्का दिया गया, जमीन पर फेंका गया, फिर उन्हें हॉस्पिटलाइज होना पड़ा, वह बेहद शर्मनाक है। उनका गुनाह क्या था? सिर्फ यह कि वे उनका प्रोटेस्ट…
— BJP (@BJP4India) October 13, 2026











