शहडोल के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में दो बाघों के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप

शहडोल जिले के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के मसिरा सर्किल में दो बाघों के शव 200 मीटर की दूरी के अंतराल में पाए गए। वन विभाग को आशंका है कि बाघ और बाघिन की मौत करंट लगने से हुई है। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

सूत्रों के अनुसार खेत में लगी फसल को जानवरों से बचाने के लिए करंट लगाया गया था, जिसमें बाघ और बाघिन झुलसकर मर गए। रविवार रात को पहले एक बाघ का शव मिला, जबकि सोमवार तड़के उसी स्थान के आसपास बाघिन का शव भी देखा गया। दोनों शव राजस्व क्षेत्र में पाए गए हैं।

वन विभाग ने डॉग स्क्वाड सहित कई टीमों के साथ सघन सर्चिंग शुरू कर दी है। डीएफओ तरुणा वर्मा ने बताया कि दो बाघों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com