सुपौल में निर्दोष को उठा ले गई पुलिस, कई गंभीर आपराधिक मामलों का था वांछित

सुपौल: सुपौल पुलिस को एक बार फिर बड़ी उपलब्धि मिली है, पुलिस ने कई गंभीर आपराधिक मामलों वांछित निर्दोष को गिरफ्तार किया है, पुलिस का कहना है कि तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कुख्यात सुभाष यादव उर्फ निर्दोष यादव को गिरफ्तार किया गया है. वह किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने आने वाला था.
दरअसल आपकाे बता दें कि सुपौल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी सुभाष यादव उर्फ निर्दोष यादव को रविवार की रात गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्टल, दो कारतूस, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. आरोपी सुपौल थाना के कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था. पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने साथियों के साथ ब्रह्म स्थान चौक के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने आने वाला है.
सूचना के आधार पर थानााध्यक्ष सुपौल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ब्रह्म स्थान चौक पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की. नाकाबंदी के दौरान एक नेक्सन कार और एक मोटरसाइकिल पुलिस को देखकर भागने लगी. पुलिस के पीछा करने पर अपराधी वाहन छोड़कर फरार हो गए. बाद में वाहन की तलाशी में हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और वाहन से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई. तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस रिकार्ड के अनुसार उसपर कई संगीन मामले दर्ज हैं. पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.











