बलिया में प्रधान बनाम पूर्व प्रधान की खूनी भिड़ंत! सरेआम पिटाई का LIVE वीडियो वायरल

यूपी : बलिया में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को जमकर मारते-पीटते नज़र आ रहे है. वायरल वीडियो बलिया के सहतवार थाना अंतर्गत महाधनपुर गांव का बताया जा रहा है.
वायरल वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगा. मिली जानकारी के मुताबिक गांव में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत को लेकर वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच जमकर मारपीट हुई है. इस हिंसक झड़प का ‘लाइव वीडियो’ अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
​क्या है पूरा मामला?
​मिली जानकारी के अनुसार, महाधनपुर गांव में वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में धांधली और अनियमितता का आरोप पूर्व प्रधान महेश ठाकुर ने लगाया था. बताया जा रहा है कि इसी शिकायत से नाराज होकर वर्तमान प्रधान और उनके समर्थकों ने पूर्व प्रधान पर हमला बोल दिया. देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और गांव के बीचों-बीच जमकर लात-घूंसे चले.
​एसपी से लगाई न्याय की गुहार
​घटना के बाद पीड़ित पूर्व प्रधान महेश ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) बलिया को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है. पीड़ित का आरोप है कि ग्राम प्रधान दबंग किस्म का व्यक्ति है. शिकायत की जांच होने से नाराज होकर प्रधान ने जानलेवा हमला किया. पीड़ित ने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है.
आरोप लगाया कि ​”विकास कार्यों में धांधली की आवाज उठाना मुझे भारी पड़ गया. प्रधान ने रंजिश रखते हुए मुझ पर हमला किया है. मुझे न्याय चाहिए.” ​मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है. सहतवार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com