MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले


मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर महत्वपूर्ण विभागों और जिलों तक बदलाव किया गया है। सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है, जबकि कई जिलों में नए कलेक्टर पदस्थ किए गए हैं।
सुखबीर सिंह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी के साथ लोक निर्माण विभाग (PWD) का काम भी संभालेंगे। भारत यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है। वरिष्ठ IAS अधिकारी रश्मि अरुण शमी को चिकित्सा विभाग में अपर मुख्य सचिव और केसी गुप्ता को खाद्य विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए
जिलों में हुए बदलाव में रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को जबलपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। अभी जबलपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे राघवेन्द्र को मंडी बोर्ड का प्रबंध संचालक बनाया गया है। बालाघाट कलेक्टर कुमार सत्यम को हरदा भेजा गया है।
शाजापुर में भी कलेक्टर बदले गए हैं। ऋजु बाफना की जगह परीक्षित झाड़े को जिले की कमान सौंपी गई है। आशीष वसिष्ठ को नर्मदापुरम का नया कलेक्टर बनाया गया है।
इसके अलावा अंकित अस्थाना को सिंगरौली और अंकिता धाकरे को नीमच कलेक्टर बनाया गया है। इस फेरबदल के साथ राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सचिवालय, प्रमुख विभागों और कई जिलों में एक साथ नई जिम्मेदारियां तय की हैं।
IAS अफसरों की तबादला सूची
- सुखबीर सिंह — प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री
- भरत यादव — सचिव, जनसंपर्क विभाग
- रश्मि अरुण शमी — ACS, चिकित्सा विभाग
- केसी गुप्ता — ACS, खाद्य विभाग
- अरुण विश्वकर्मा — कलेक्टर, जबलपुर
- कुमार सत्यम — कलेक्टर, हरदा
- परीक्षित झाड़े — कलेक्टर, शाजापुर
- आशीष वसिष्ठ — कलेक्टर, नर्मदापुरम
- अंकित अस्थाना — कलेक्टर, सिंगरौली
- अंकिता धाकरे — कलेक्टर, नीमच
- राघवेन्द्र — प्रबंध संचालक, मंडी बोर्ड











