अमेठी में दो ट्रक आमने-सामने भिड़े: दोनों के ड्राइवर की हुई दर्दनाक मौत

अमेठी: अमेठी जिले के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर बेचूगढ़ के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो वाहन चालकों की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रक और कंटेनर के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल चालकों को तत्काल इलाज के लिए जगदीशपुर स्थित ट्रामा सेंटर भिजवाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ.

भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने के थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि मृतकों की पहचान उनके पास से मिले आधार कार्ड से हुई है. एक ड्राइवर का नाम राहुल यादव (44) पुत्र धर्मराज यादव निवासी केवटली राजापुर, जनपद जौनपुर तथा दूसरे का नाम शिशुपाल (38) पुत्र जयपाल निवासी नरही कासिमपुर, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है. दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया गया. पुलिस मामले की विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

close