Raipur Bus Fire News: चलती बस में लगी भीषण आग, पल भर में आग का गोला बनी बस, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

रायपुर। बलौदाबाजार से रायपुर आ रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैंसा गांव के पास हुई, जहां चलते वाहन में आग लगते ही कुछ ही मिनटों में बस धू-धू कर जलने लगी।

बस में आग लगते ही चालक और कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों को तुरंत बस से नीचे उतार दिया। समय रहते रेस्क्यू किए जाने के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि आग इतनी विकराल थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस घटना के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन चालक-कंडक्टर की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com