बिहार में रफ्तार की नई क्रांति: 336 KM लंबे बक्सर-भागलपुर 6-लेन एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 13 जिलों से होकर गुजरेगा, देखें रूट मैप

बिहार सरकार ने राज्य की परिवहन व्यवस्था और आर्थिक परिदृश्य को बदलने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 336 किलोमीटर लंबे 6-लेन बक्सर-भागलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Buxar-Bhagalpur Greenfield Expressway) के निर्माण को आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है.
यह एक्सप्रेसवे बिहार का अब तक का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा, जो पूरे दक्षिण बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर की तस्वीर बदल देगा. इस परियोजना के बनने से वर्तमान में लगने वाला 10 से 12 घंटे का समय घटकर मात्र 4 से 5 घंटे रह जाएगा. यह एक्सप्रेसवे दक्षिण बिहार को पश्चिम से पूर्व की ओर सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. यह मार्ग राज्य के 13 प्रमुख जिलों को आपस में जोड़ेगा.
- बक्सर (स्टार्टिंग पॉइंट – यूपी सीमा)
- भोजपुर
- अरवल
- जहानाबाद
- गया
- नालंदा
- शेखपुरा
- लखीसराय
- मुंगेर
- नवादा
- जमुई
- बांका
- भागलपुर (एंडिंग पॉइंट)











