डॉ. कुमेश कुमार जैन (लोढ़ा ) को न्यूज़ीलैंड में मिला ‘वर्मेइल अवॉर्ड’

रायपुर। 19वीं न्यूज़ीलैंड नेशनल फिलैटेलिक लिटरेचर एग्जीबिशन (NLPE) 2025 में भारत के डॉ. कुमेश कुमार जैन (लोढ़ा) को प्रतिष्ठित “Vermeil Award” से सम्मानित किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 6 दिसंबर 2025 को क्राइस्टचर्च, न्यूज़ीलैंड में आयोजित हुई।

डॉ. जैन को यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक कृति “Save Planet Earth” के लिए प्रदान किया गया, जिसे प्रदर्शनी में क्लास D श्रेणी में प्रस्तुत किया गया था। पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित इस कृति ने निर्णायक मंडल का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

“Vermeil Award” अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सम्मानजनक पुरस्कार माना जाता है, जो उच्च गुणवत्ता और उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए दिया जाता है। इस उपलब्धि से न केवल डॉ. जैन बल्कि देश का भी गौरव बढ़ा है।

डॉ. कुमेश कुमार जैन लंबे समय से डाक टिकट संग्रह (फिलैटली) एवं साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनका यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर्यावरण जागरूकता और भारतीय प्रतिभा का वैश्विक मंच पर एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com